क्या आपको पता है?भारत में एक ऐसी नदी है जिससे सोना निकलता है।
स्वर्णरेखा नदी झारखंड की राजधानी रांची से 16 किमी दूर नगड़ी गांव के रानीचुआं नामक स्थान से निकलती है। रांची से चांडिल, जमशेदपुर, घाटशिला, गाेपीवल्लभपुर, जलेश्वर होते हुए।यह नदी 474 किलोमीटर की दूरी तय करते हुए ओडिशा के बालेश्वर में बंगाल की खाड़ी में गिरती है।
रिसर्च कर चुके कई वैज्ञानिकों का यह कहना है कि यह नदी चट्टानों से होकर गुजरती है, जिसके वजह से इसमें सोने के कण आ जाते हैं। हालांकि यह बात कितने आने सच है इसकी जानकारी अभी तक किसी को नहीं लगी है।
झारखंड का तमाड़ और सारंड क्षेत्र नदी से सोना निकालने के लिए जाना जाता है। नदी से सोना निकालने का कार्य इन आदिवासियों के जीवन का एक अंग बन चुका है। इस कार्य में धैर्य की बहुत आवश्यकता होती है, क्योंकि कभी-कभी सोने का एक भी कण हाथ नहीं लगता हैं।

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें